घर में घुसकर मारपीट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश तेज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जगतपुर रामभांठा में आधी रात घर का दरवाजा पीटकर की मारपीट, पुलिस ने कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी को दबोचा
रायगढ़ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर रामभांठा में घर में घुसकर मारपीट करने की घटना में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी शाहरुख वारसी उम्र 30 वर्ष निवासी जगतपुर रामभांठा आवास कॉलोनी रायगढ़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 और 20 मार्च की मध्यरात्रि लगभग बारह बजे उसके घर का दरवाजा जोर जोर से पीटा जाने लगा। आवाज सुनकर उसकी मां बाहर देखने गई तो वहां साहिल एक्का और विक्की उर्फ मनीष जाटवर खड़े थे।
दरवाजा पीटने से मना करने पर दोनों आरोपियों ने गाली गलौच शुरू कर दी। शोर सुनकर जब शाहरुख वारसी बाहर आया और उन्हें समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने हाथ मुक्कों और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया जिससे उसे चोटें आईं। शोरगुल सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे तब दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना कोतवाली रायगढ़ में आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की सघन तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी साहिल एक्का उम्र 22 वर्ष निवासी रामभांठा जवाहरनगर लोहरापारा रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि साहिल एक्का और मनीष जाटवर उर्फ विक्की दोनों ही पूर्व में झगड़ा, मारपीट और चोरी के मामलों में संलिप्त रहे हैं और आदतन बदमाश हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है जबकि फरार आरोपी विक्की उर्फ मनीष जाटवर की तलाश जारी है।
पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा तथा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि गुंडागर्दी और मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






