नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस का जनजागरण अभियान, गांव में निकाली जागरूकता रैली – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस का जनजागरण अभियान, गांव में निकाली जागरूकता रैली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN : 7647981711, 9303948009

पुसौर पुलिस ने ग्राम अम्लीभौना में चलाया नशा मुक्ति अभियान, ग्रामीणों और महिला समिति ने लिया नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प

रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम अम्लीभौना में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अवैध नशे के कारोबार पर कड़ी निगरानी रखने के साथ-साथ गांव-गांव में जनजागरूकता फैलाने का कार्य भी कर रही है।


कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में ग्रामीणों, महिला समिति के सदस्यों और युवाओं को नशे से होने वाले गंभीर सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने समझने की क्षमता को प्रभावित कर उसे अपराध की ओर धकेल देता है और कई बार सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है।


निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नशे का सेवन कर वाहन चलाना स्वयं के साथ दूसरों के जीवन के लिए भी घातक साबित हो सकता है, इसलिए समाज को नशे से पूरी तरह दूरी बनानी चाहिए। उन्होंने गांव में गठित महिला समिति की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की पहल से गांव में सकारात्मक वातावरण तैयार हो रहा है, जो नशा मुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


कार्यक्रम के समापन पर पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान नशा छोड़ो जीवन जोड़ो जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान भी निरंतर जारी रहेगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now