नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में “शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल” बना स्वास्थ्य सेवा का नया भरोसा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में “शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल” बना स्वास्थ्य सेवा का नया भरोसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

उचित दर पर आधुनिक इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और सभी जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे

कोरबा जिले के हृदय स्थल ट्रांसपोर्ट नगर नया बस स्टैंड में स्थित शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोरबा (Shivaay Super Speciality Hospital ) आम नागरिकों के लिए आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां अनुभवी डॉक्टरों की टीम, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और सभी प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
यह कोरबा के सबसे व्यस्त और सुगम स्थान ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास स्थित है। दूर-दराज गांवों या अन्य जिलों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बस से उतरते ही सीधे अस्पताल पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। इस कारण यह अस्पताल बाहरी मरीजों के लिए भी बेहद सुविधाजनक साबित हो रहा है।
अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. दैवीक एच. मित्तल के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम विभिन्न रोगों के उपचार में अपनी सेवाएं दे रही है। यहां नवजात एवं बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, ईएनटी, मेडिसिन, रेडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी तथा दंत चिकित्सा सहित कई विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम : शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं

डॉ. विवेक एच. मित्तल (MBBS, MS, M.Ch) – न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन, मेडिकल डायरेक्टर
डॉ. नागेंद्र बागरी (MBBS, DCH, DNB) – नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ
डॉ. हिमांशु कोल्हे (MBBS, MS, DrNB) – सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन
डॉ. पूर्णिमा सुरभि (MBBS, MS) – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
डॉ. संतोष राठौर (MBBS, MS Orthopedic) – हड्डी रोग विशेषज्ञ
डॉ. शिल्पी अग्रवाल (MBBS, MS, FMAS, MCh) – कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट
डॉ. नीलिमा भट्ट (MBBS, MS ENT) – ईएनटी (नाक, कान, गला) विशेषज्ञ
डॉ. मनोज कुमार (MBBS, MD) – रेडियोलॉजिस्ट
डॉ. अमन श्रीवास्तव (BPT, MPT) – फिजियोथेरेपिस्ट
डॉ. पूजा कुंडू (MBBS, MD) – मेडिसिन विशेषज्ञ
डॉ. आस्था वैष्णव (BDS, MDS) – मैक्सिलोफेशियल सर्जन (दंत एवं जबड़ा रोग विशेषज्ञ)
डॉ. यशा मित्तल (BPT, MPT) – फिजियोथेरेपिस्ट

कोरबा में पहली बार यूरोलॉजी की विशेषज्ञ सेवा: कोरबा शहर के लिए यह गर्व की बात है कि डॉ. शिल्पी अग्रवाल जैसे अनुभवी यूरोलॉजिस्ट अब शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके आने से किडनी, पेशाब की नली, पथरी और मूत्र रोगों से संबंधित जटिल उपचार अब कोरबा में ही संभव हो पा रहा है। पहले ऐसे मामलों में मरीजों को रायपुर, बिलासपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो गई है।
आधुनिक जांच सुविधाएं : शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों के लिए अत्याधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। अस्पताल में एक्स-रे, सीटी स्कैन, 2D इको, टीएमटी, ईईजी, यूएसजी, पैथोलॉजी लैब और सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट की व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर संपूर्ण जांच और उपचार की सुविधा मिलती है।
24 घंटे एम्बुलेंस सेवा : आपातकालीन स्थिति में मरीजों की सहायता के लिए अस्पताल द्वारा 24×7 एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके।

उचित दर पर बेहतर इलाज : शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को उचित और किफायती दर पर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका लाभ विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को मिल रहा है। यहां उपलब्ध सुविधाओं और डॉक्टरों की विशेषज्ञ सेवाओं के कारण मरीजों को बेहतर उपचार के साथ संतुष्टि भी मिल रही है। अल्पकालिक भर्ती या उपचार की स्थिति में भी अस्पताल प्रबंधन मरीजों की देखभाल में विशेष ध्यान रखता है और उनके उपचार के साथ सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। बेहतर सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता के कारण अब कोरबा और आसपास के लोगों को इलाज के लिए बाहर बड़े शहरों या अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता भी कम होती नजर आ रही है। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को आम लोगों तक उचित और किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। यही कारण है कि यहां गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ मरीजों की सुविधा और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोरबा (Shivaay Super Speciality Hospital) कोरबा शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र के रूप में तेजी से पहचान बना रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now