नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री साय ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री साय ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

पोषण, सड़क सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंचेंगे जागरूकता रथ

सूरजपुर – ACGN: जिले के प्रसिद्ध मां कुदरगढ़ी धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पांच जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन रथों के माध्यम से पोषण, सड़क सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत सुपोषित छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत तीन पोषण रथ, एक सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ और एक नवीन आपराधिक कानून जागरूकता रथ को रवाना किया गया। ये सभी रथ जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर आम लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी और जागरूकता प्रदान करेंगे।


पोषण रथ के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ जन-जागरण अभियान को मजबूत किया जाएगा। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि कुपोषण को जड़ से खत्म करने की दिशा में ठोस प्रयास हो सकें।
सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित वाहन चलाने के बारे में जानकारी देगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।


वहीं नवीन आपराधिक कानून जागरूकता रथ आम नागरिकों को नए कानूनों के बारे में सरल भाषा में जानकारी देगा। इसके अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे नए कानूनी प्रावधानों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये जागरूकता रथ केवल वाहन नहीं बल्कि जन-जागरण के दूत हैं। इनके माध्यम से समाज में पोषण, सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और एक स्वस्थ, सुरक्षित तथा जागरूक समाज के निर्माण में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now