नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किए आदेश, कई थाना-चौकियों में बदले गए पुलिसकर्मी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किए आदेश, कई थाना-चौकियों में बदले गए पुलिसकर्मी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 213 आरक्षकों की नई पदस्थापना

कोरबा – ACGN: जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदएसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किए आदेश, कई थाना-चौकियों में बदले गए पुलिसकर्मील करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 213 आरक्षकों और महिला आरक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस जम्बो ट्रांसफर से जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में पदस्थ पुलिसकर्मी प्रभावित हुए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के अनुसार कई थाना-चौकियों में लंबे समय से पदस्थ आरक्षकों को स्थानांतरित किया गया है, वहीं कई नए पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बड़े बदलाव को पुलिस व्यवस्था में कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और विभागीय समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


पुलिस विभाग के अनुसार इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सक्रियता लाना तथा विभिन्न थाना-चौकियों में पुलिस व्यवस्था को संतुलित बनाना है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की गई है, उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में नई कार्यशैली और बेहतर व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे 📰🚔

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now