नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व वानिकी दिवस पर शिव पार्क में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विश्व वानिकी दिवस पर शिव पार्क में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाए पौधे, वनों के महत्व पर किया जागरूक

सूरजपुर – ACGN: जिले में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से शिव पार्क सूरजपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र सूरजपुर और रामानुजनगर के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की टीम ने पार्क परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और लोगों से भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।


इस अवसर पर उपवनमंडल अधिकारी अशोक कुमार तिवारी ने उपस्थित लोगों को विश्व वानिकी दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को वनों के महत्व के प्रति जागरूक करना और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वनों के बिना पर्यावरण संतुलन की कल्पना भी संभव नहीं है।


उन्होंने आगे बताया कि विश्व वानिकी दिवस हमें यह संदेश देता है कि वनों की कटाई को रोकना, जैव विविधता की रक्षा करना और लोगों को वनों के आर्थिक तथा पर्यावरणीय महत्व के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है। जंगल हमें ऑक्सीजन, वर्षा का पानी और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं, इसलिए इनका संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित वन कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर वृक्षारोपण और जनजागरूकता के कार्यक्रम चलाते रहेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now