शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ‘अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र’ पुस्तक का किया विमोचन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
By ACGN : 7647981711, 9303948009
आध्यात्मिक प्रवचनों पर आधारित महत्वपूर्ण ग्रंथ, बटुक योगेश नाथ त्रिपाठी ने किया संपादन
वाराणसी ACGN: उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ के करकमलों द्वारा आध्यात्मिक जगत की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र’ का विधिवत विमोचन किया गया। यह पुस्तक शंकराचार्य के गूढ़ और ज्ञानवर्धक प्रवचनों का संकलन है, जिसे श्रद्धालुओं और अध्यात्म के साधकों के मार्गदर्शन के उद्देश्य से पुस्तक रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस ग्रंथ का संपादन बटुक योगेश नाथ त्रिपाठी ने किया है।
विमोचन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और विद्वानों को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि प्रसन्नता इस बात की नहीं है कि यह पुस्तक उनके प्रवचनों का संकलन है, बल्कि यह गर्व और संतोष का विषय है कि उनके ही विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्र योगेश नाथ त्रिपाठी ने इस ग्रंथ का सफलतापूर्वक संपादन किया है। उन्होंने इसे अत्यंत संतोष का क्षण बताते हुए संपादक को आशीर्वाद दिया और भविष्य में भी ऐसे ही गूढ़ और ज्ञानवर्धक ग्रंथों के संपादन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रकाशन विभाग के प्रमुख रंजन शर्मा, शंकराचार्य के सचिव किशोर दवे, डॉ. शशिकांत यादव, पंकज पांडेय, डॉ. निशिता सहित कई श्रद्धालु और विद्वान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक चिंतन और ज्ञान पर आधारित इस पुस्तक को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया गया।
कार्यक्रम की जानकारी शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय द्वारा दी गई।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






