नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डूमरपाली में पुलिस जन चौपाल, महिला सुरक्षा और नशामुक्ति पर हुआ संवाद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डूमरपाली में पुलिस जन चौपाल, महिला सुरक्षा और नशामुक्ति पर हुआ संवाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN : 7647981711, 9303948009

एसएसपी शशि मोहन सिंह बोले – नशे और अपराध के खिलाफ समाज की भागीदारी जरूरी

रायगढ़ ACGN: थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और नशामुक्ति को लेकर पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस जन चौपाल में डूमरपाली सहित आसपास के 7-8 गांवों की लगभग 500 से 600 महिलाएं, महिला समिति की सदस्याएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से पुलिस के साथ मिलकर समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की भागीदारी बेहद जरूरी है और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देनी चाहिए, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थ, अवैध शराब और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।


जन चौपाल में उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर और थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक कमला पुसाम ने महिलाओं को पुलिस द्वारा संचालित हेल्पलाइन “हेलो सिस्टर” के बारे में जानकारी दी और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 9479270533 पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जिन गांवों में महिला समितियां सक्रिय होकर पुलिस को सहयोग कर रही हैं वहां अपराध, घरेलू हिंसा और विवादों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि नशा केवल अपराध ही नहीं बढ़ाता बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का भी एक बड़ा कारण बनता है। पुलिस द्वारा ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबार पर और ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पुलिस पहुंचकर अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ समझाइश के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी कर रही है।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक रूप से अपने गांवों को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया और पुलिस के साथ मिलकर अवैध गतिविधियों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच खुला संवाद हुआ, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत हुई।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now