नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN : 7647981711, 9303948009

फेसबुक से हुई पहचान के बाद बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर महिला थाना ने की त्वरित कार्रवाई

रायगढ़ ACGN: महिला थाना रायगढ़ में दर्ज एक गंभीर मामले में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और उसे उसके निवास से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 20 मार्च 2026 को महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर पीड़िता के साथ संपर्क बनाए रखा। पीड़िता के अनुसार 4 मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
महिला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता का कथन दर्ज किया गया और मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी प्रतीक सिदार पिता परशुराम सिदार उम्र 26 वर्ष निवासी रामभाठा ज्वाहर नगर थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को उसके निवास से हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने विधिवत मेडिकल परीक्षण और गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और हर शिकायत पर त्वरित तथा सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now