नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहर में बढ़ी पुलिस की पैदल गश्त, खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शहर में बढ़ी पुलिस की पैदल गश्त, खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN : 7647981711, 9303948009

विजुअल पुलिसिंग के तहत बाजार और चौक-चौराहों में दबिश, कई लोगों पर आबकारी और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

रायगढ़ ACGN: शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा “विजुअल पुलिसिंग” के तहत लगातार पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शाम के समय बाजारों, चौक-चौराहों और अड्डेबाजी वाले स्थानों पर पुलिस की सख्त निगरानी रखी जा रही है।


इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने पहाड़ मंदिर और टीवी टावर क्षेत्र में पैदल मार्च कर सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान खुले में शराब पीते पाए गए आकाश राठिया निवासी जुर्डा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई। वहीं पेट्रोलिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए अरविंद डनसेना निवासी टीवी टावर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें प्रथम अपराध पर 10 हजार रुपये जुर्माना या छह माह तक की सजा का प्रावधान है।


इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल और पुलिस टीम ने रायगढ़ मुख्य बाजार, उर्दना और ईलामाल क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए गए 9 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई, जबकि अन्य लोगों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया।


वहीं थाना जूटमिल प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में जूटमिल क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड, दुर्गा चौक, हीरानगर, कबीर चौक, कांशीराम चौक और अटल चौक सहित कई इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग की गई।

पुलिस की सक्रिय गश्त देखकर ठेले और गुमटियों में बैठे कई युवक मौके से हटते नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विजुअल पुलिसिंग के तहत शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पैदल गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब सेवन करने वालों और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now