नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गौ संरक्षण, नशामुक्ति और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान – अफीम खेती और शराब नीति पर त्यागी जी महाराज का तीखा संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गौ संरक्षण, नशामुक्ति और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान – अफीम खेती और शराब नीति पर त्यागी जी महाराज का तीखा संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संपादकीय 

राजनांदगांव छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के प्रमुख केंद्र डोंगरगढ़ स्थित शनि धाम मुरमुंडा आश्रम में आयोजित आध्यात्मिक एवं सामाजिक संवाद के दौरान गोरखनाथ युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं मुरमुंडा आश्रम के महंत त्यागी जी महाराज ने गौ संरक्षण, नशामुक्त समाज, सनातन धर्म की रक्षा तथा प्रदेश में बढ़ती नशे की प्रवृत्तियों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए समाज और शासन दोनों के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई गोधाम योजना एक अच्छी और सकारात्मक पहल है, जिसका उद्देश्य गौवंश की रक्षा करना, गौशालाओं को व्यवस्थित करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। यदि इस योजना को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए तो यह प्रदेश में गौपालन, जैविक खेती और ग्रामीण रोजगार के नए रास्ते खोल सकती है।
लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों से ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि कुछ लोग गौशाला और गौसेवा के नाम पर केवल उगाही कर रहे हैं, जबकि वास्तविक रूप से न तो वहां गौशाला संचालित हो रही है और न ही गौवंश की सेवा की जा रही है। उन्होंने शासन से आग्रह किया कि इस प्रकार के मामलों की गंभीर जांच कराई जाए और गोधाम या गौशाला संचालन की जिम्मेदारी केवल उन विश्वसनीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और सेवा भाव से जुड़े व्यक्तियों को दी जाए जो वास्तव में गौसेवा के लिए समर्पित हों।

उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में केवल एक पशु नहीं, बल्कि आस्था, कृषि, स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन का आधार हैं। प्राचीन काल से ही भारत की ग्रामीण व्यवस्था में गाय का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। गोबर और गौमूत्र से बनने वाली जैविक खाद, प्राकृतिक कीटनाशक और अन्य उत्पाद न केवल खेती को रसायन मुक्त बनाते हैं बल्कि किसानों के लिए अतिरिक्त आय का साधन भी बन सकते हैं।
त्यागी जी महाराज ने कहा कि यदि समाज और शासन मिलकर प्रयास करें तो गौ आधारित अर्थव्यवस्था के माध्यम से गांव आत्मनिर्भर बन सकते हैं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर परिवार यदि कम से कम एक गाय पालने का संकल्प ले तो इससे गौवंश की रक्षा भी होगी और परिवार को शुद्ध दूध व जैविक खेती का आधार भी मिलेगा।

उन्होंने देश में गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा देने की मांग को भी दोहराते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक भावना का विषय नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ प्रश्न है।

अफीम की खेती और नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता

त्यागी जी महाराज ने हाल के दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में अवैध अफीम की खेती मिलने की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह प्रवृत्ति समाज के लिए अत्यंत खतरनाक है क्योंकि इससे न केवल अपराध बढ़ता है बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय हो जाता है।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस प्रकार की गतिविधियों पर कठोर नियंत्रण नहीं किया गया तो यह समस्या धीरे-धीरे समाज की जड़ों को कमजोर कर सकती है।

शराब की दुकानों के विस्तार पर भी जताया विरोध

महंत त्यागी जी महाराज ने प्रदेश में शराब दुकानों के विस्तार को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब एक ओर समाज को नशामुक्त बनाने की आवश्यकता है, तब दूसरी ओर शराब की दुकानों का विस्तार युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यह प्रवृत्ति लंबे समय में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक संतुलन और यहां के मूल निवासियों के अस्तित्व के लिए भी खतरा बन सकती है। इसलिए शासन और समाज दोनों को मिलकर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता है।

 संगठन का संकल्प

महंत त्यागी जी महाराज ने कहा कि गोरखनाथ युवा वाहिनी लंबे समय से गोपालन, नशामुक्ति अभियान और सनातन धर्म की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहा है और भविष्य में भी यह अभियान पूरी शक्ति और समर्पण के साथ जारी रहेगा।
उन्होंने युवाओं और समाज के जागरूक नागरिकों से आह्वान किया कि वे गौ संरक्षण और गौसेवा के लिए आगे आएं सनातन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों की रक्षा करें, समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान में भाग लें

 संगठन से जुड़ने का आह्वान

त्यागी जी महाराज ने कहा कि जो लोग इस सामाजिक और धार्मिक अभियान से जुड़कर समाज सेवा करना चाहते हैं, वे संगठन के साथ मिलकर कार्य कर सकते हैं। और तन मन धन के साथ संगठन का सहयोग कर सकते हैं

संपर्क सूत्र: 9244373590
महंत श्री त्यागी जी महाराज
डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़

त्यागी जी महाराज ने कहा कि यदि समाज, संगठन और शासन मिलकर ईमानदारी से प्रयास करें तो गौ संरक्षण, नशामुक्ति और सनातन संस्कृति की रक्षा के माध्यम से छत्तीसगढ़ को एक स्वस्थ, संस्कारित और आत्मनिर्भर समाज की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now