नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आमाघाट में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार,60 हजार से अधिक अफीम पौधे और तैयार अफीम बरामद, दो आरोपी फरार, – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आमाघाट में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार,60 हजार से अधिक अफीम पौधे और तैयार अफीम बरामद, दो आरोपी फरार,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

“ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम की खेती का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झारखंड निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए हैं। पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 19 और 20 मार्च की रात तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला के किनारे स्थित जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहित पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।


पुलिस टीम ने ग्राम आमाघाट पहुंचकर खेतों में दबिश दी तो वहां काम कर रहे दो लोग मौके से फरार हो गए जबकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मार्शल संगा पिता मिखएल संगा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखंड बताया। जांच के दौरान खेतों में बड़े पैमाने पर अफीम की फसल लगी हुई पाई गई।


कार्रवाई के बाद मौके पर आबकारी विभाग, एफएसएल, कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची। एफएसएल टीम द्वारा परीक्षण में फसल को अफीम का पौधा बताया गया। राजस्व विभाग की जांच में पता चला कि जिस जमीन पर खेती की जा रही थी वह पांच अलग-अलग खसरा नंबरों में दर्ज भूमि है। जांच में सामने आया कि खसरा नंबर 462/3 की भूमि विराज, प्रवीण, उर्मिला और सुलोचना के नाम दर्ज है। खसरा नंबर 462/2 केलो परियोजना के नाम दर्ज है। खसरा नंबर 462/1 महंत पिता चमरा और अश्विनी के नाम दर्ज है। खसरा नंबर 462/4 दयानंद पिता धरमदेव के नाम दर्ज है तथा खसरा नंबर 462/5 हेमंत कुमार पिता धरमदेव के नाम दर्ज भूमि है।


मौके पर कुल 60 हजार 326 अफीम पौधे मिले जिनका वजन लगभग 2 हजार 877 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी मार्शल संगा ने बताया कि उसने अपने साथियों इमानवेल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के साथ मिलकर यह अवैध खेती की थी। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर उसके आमाघाट स्थित निवास की तलाशी ली गई जहां से 3.02 किलोग्राम तैयार अफीम भी बरामद की गई।

पुलिस ने पूरे मामले में मार्शल संगा, इमानवेल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के खिलाफ अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 (बी) और 18 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। कुल जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 5 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।  पुलिस ने आरोपी मार्शल संगा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


गिरफ्तार आरोपी


मार्शल संगा पिता मिखएल संगा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखंड हाल मुकाम आमाघाट थाना तमनार जिला रायगढ़
फरार आरोपी
इमानवेल भेंगरा निवासी जिला खूंटी झारखंड
सीप्रियन भेंगरा निवासी जिला खूंटी झारखंड
जब्त मादक पदार्थ व कीमत


अफीम पौधे 60,326 नग वजन 2,877 किलोग्राम कीमत लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपये
तैयार अफीम 3.02 किलोग्राम कीमत लगभग 15 लाख 10 हजार रुपये
कुल जप्त माल की अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 5 लाख 10 हजार रुपये


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now