मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर दौरे पर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
अम्बिकापुर में सरगुजा ओलंपिक और तिलहन किसान मेला का उद्घाटन, कुदरगढ़ महोत्सव में 185 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर ACGN: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर जिले के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 और राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड स्थित कुदरगढ़ में आयोजित कुदरगढ़ महोत्सव 2026 का शुभारंभ करेंगे और जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे पूर्वान्ह 10.30 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.50 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ करेंगे। यह प्रतियोगिता 21 से 23 मार्च तक आयोजित होगी, जिसमें सरगुजा संभाग के सभी जिलों से लगभग दो हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
सरगुजा ओलंपिक में कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, दौड़, बैडमिंटन, रस्साकसी सहित कुल 12 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य की खेल प्रशिक्षण अकादमियों में सीधे प्रवेश दिया जाएगा और उन्हें युथ आइकॉन के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
सरगुजा ओलंपिक के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे अम्बिकापुर स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह मेला नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयलसीड्स योजना के अंतर्गत कृषि विभाग और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में किसानों को तिलहन फसलों की उन्नत तकनीक, आधुनिक कृषि उपकरणों और नई कृषि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
कुदरगढ़ महोत्सव में विकास कार्यों की बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तिलहन किसान मेले के उद्घाटन के बाद दोपहर 2.40 बजे अम्बिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3 बजे सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुदरगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे कुदरगढ़ महोत्सव 2026 का शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिलेवासियों को 185 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कुल 76 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 52 विकास कार्यों का लोकार्पण और 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इन कार्यों में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद शाम 4.20 बजे कुदरगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5.35 बजे रायपुर वापस लौटेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सरगुजा और सूरजपुर जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






