नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला जेल का सघन निरीक्षण, बंदियों को दी गई निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिला जेल का सघन निरीक्षण, बंदियों को दी गई निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

प्रधान जिला न्यायाधीश विनीता वार्नर की अध्यक्षता में निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनकर दिए आवश्यक निर्देश

सूरजपुर, ACGN :- सूरजपुर जिला जेल का शुक्रवार को सघन निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष विनीता वार्नर की अध्यक्षता में जिला आगंतुक मंडल द्वारा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल में बंद बंदियों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता तथा विधिक सहायता की व्यवस्था की समीक्षा करना था।


निरीक्षण दल ने जेल परिसर के बैरक, रसोईघर, स्वास्थ्य केंद्र और सामान्य उपयोग के स्थानों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान स्वच्छता व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधा, शिक्षा कार्यक्रम और विधिक सहायता केंद्र की कार्यप्रणाली का भी मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
प्रधान जिला न्यायाधीश विनीता वार्नर ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों को स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और शिक्षा के अवसर बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराए जाएं। इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल ने बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि जेल में संचालित विधिक सहायता केंद्र में उपस्थित अधिवक्ता और पैरालीगल स्वयंसेवकों से वे अपनी कानूनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल टोपनो ने बंदियों की व्यक्तिगत समस्याओं को दर्ज करते हुए उन्हें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने तथा विधिक सहायता रक्षा परामर्शदाताओं की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कपिल देव पैकरा तथा जेल अधीक्षक विक्रम गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now