अपराध समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के सख्त निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अरविंद तिवारी
लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, अपराध नियंत्रण और त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
दुर्ग, ACGN :- दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, प्रशासनिक अनुशासन और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने वर्ष 2024 से पूर्व के लंबित अपराध प्रकरणों, लंबित चालानों, मर्ग और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लावारिस और जब्त संपत्तियों के शीघ्र निराकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और बाउंड ओवर प्रकरणों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। साथ ही समंस और वारंट की शत प्रतिशत तामिली सुनिश्चित करने तथा संबंधित आरक्षकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने थाना क्षेत्रों में बीट और उप बीट व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने, संवेदनशील और सांप्रदायिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति का पुनर्गठन करने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन निर्धारित समय पर थाना में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की शिकायतें सुनें और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।
बैठक में साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय ठगी के मामलों में तकनीकी संसाधनों के उपयोग से शीघ्र कार्रवाई करने, अवैध नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने, जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने तथा स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष दल गठित करने के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही थाना और चौकी भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखने तथा संवेदनशील प्रकरणों में गोपनीयता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, मणिशंकर चन्द्रा, ममता देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर, सत्यप्रकाश तिवारी, प्रशांत पैकरा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डॉ. चित्रा वर्मा, अनुप लकड़ा सहित जिले के सभी थाना प्रभारी और अन्य राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






