नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन अंकुश के तहत सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन अंकुश के तहत सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


रेलवे बंगलापारा और बेलादुला में दबिश, नगदी, मोबाइल और सट्टा पर्चियां जब्त

रायगढ़, ACGN :- रायगढ़ जिले में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत थाना कोतवाली, चक्रधरनगर और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे बंगलापारा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर मौजूद भीड़ पुलिस को देखकर भाग गई, जबकि पुलिस ने छबिराम धीवर को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कबीर चौक जूटमिल निवासी सट्टा संचालक पप्पू बरेठ के लिए सट्टा लिखना स्वीकार किया। आरोपी के पास से सट्टा पर्चियां, कैलकुलेटर, मोबाइल और एक हजार रुपये नगद जब्त किए गए। मामले में छबिराम धीवर के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि पप्पू बरेठ और दिनदयाल साहू फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है।


इसी प्रकार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बेलादुला मरीन ड्राइव में साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मो एजाज और राजेश देवांगन को सट्टा लिखते हुए पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के पास से मोबाइल, सट्टा पर्चियां और सात सौ दस रुपये नगद जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने मधुबनपारा निवासी सहनवाज मालिक उर्फ सानू के लिए सट्टा लिखना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि सहनवाज मालिक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले में सट्टा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now