नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल की शिष्टाचार भेंट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल की शिष्टाचार भेंट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्रीय विकास को लेकर हुई सार्थक चर्चा
बलांगीर, ACGN :- नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से केंद्रीय भाजपा कार्यालय में खरियार रोड नगर परिषद की अध्यक्षा डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, जनसेवा और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।


डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल ने इस भेंट को अपने जीवन का गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का सरल और दूरदर्शी व्यक्तित्व जनसेवा के मार्ग में निरंतर प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को समाज सेवा के लिए नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।


इस अवसर पर डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल ने नितिन नबीन को बिहार से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी तथा विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ेंगे।
भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास, जनकल्याण से जुड़े विषयों और आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now