नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओडिशा में हीरा और सोना के भरपूर भंडार के संकेत, कई जिलों में सर्वे और अध्ययन जारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओडिशा में हीरा और सोना के भरपूर भंडार के संकेत, कई जिलों में सर्वे और अध्ययन जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

खनन मंत्री विभूति भूषण जेना ने विधानसभा में दी जानकारी, कई जिलों में सर्वे और अध्ययन जारी

भुवनेश्वर, ACGN :- ओडिशा विधानसभा में राज्य की खनिज संपदा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। राज्य के खनन मंत्री विभूति भूषण जेना ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में हीरा, सोना सहित बहुमूल्य खनिजों के संकेत मिले हैं और इनके खनन की संभावनाओं को लेकर विस्तृत सर्वेक्षण और अध्ययन जारी है।


मंत्री ने बताया कि नुआपड़ा जिले के कलामीपदर क्षेत्र में हीरे के संकेत प्राप्त हुए हैं, जहां तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता का आकलन किया जा रहा है। इसी प्रकार कालाहांडी जिले के जूनागढ़ क्षेत्र के हिनजिलीबहाल और जिलंगीबार इलाके में माणिक के भंडार होने के संकेत मिले हैं।


इसके अलावा देवगढ़ जिले के रियामल क्षेत्र के अडास और रामपाली इलाके में तांबा, ग्रेफाइट, निकेल तथा सोना युक्त अयस्क की मौजूदगी पाई गई है। वहीं मयूरभंज जिले के कुलियाना क्षेत्र के मदनशाही और कंजिया इलाके में तांबा अयस्क के साथ सोना के भंडार होने के संकेत मिले हैं। केन्दुझर जिले के बांसपाल क्षेत्र के गोपुर और जलडीही इलाके में भी सोना के संभावित भंडार चिन्हित किए गए हैं।


खनन मंत्री ने बताया कि इन सभी स्थानों पर विस्तृत तकनीकी, आर्थिक और पर्यावरणीय अध्ययन किया जा रहा है ताकि यह तय किया जा सके कि इन खनिज भंडारों का व्यावसायिक रूप से दोहन संभव है या नहीं। राज्य सरकार का मानना है कि यदि ये भंडार उपयोगी सिद्ध होते हैं तो इससे ओडिशा में निवेश के नए अवसर खुलेंगे, रोजगार के साधन बढ़ेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि खनिज संपदा की यह खोज ओडिशा को देश के प्रमुख खनिज केंद्र के रूप में और सशक्त बना सकती है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now