नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से बच्चों को मिल रही नई जिंदगी की उम्मीद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से बच्चों को मिल रही नई जिंदगी की उम्मीद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनिल कुमार चौधरी


जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 19 बच्चों को उपचार के लिए चेन्नई भेजा गया


गंजाम, ACGN :- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गंजाम जिले के विभिन्न प्रखंडों से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 19 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए चेन्नई भेजा गया है। इन बच्चों का उपचार वहां के प्रसिद्ध चिकित्सालय में किया जाएगा, जहां उनका शल्य उपचार पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा।
इस अवसर पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भबानी शंकर मिश्रा, सहायक निदेशक परिवार कल्याण डॉ. कामेश्वर राव, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिशंबर बेहरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय पाणिग्रही, डॉ. आर. जगदीश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बुलुनाथ साहू तथा प्रशांत कुमार बराल उपस्थित रहे और सभी बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रबंधक लोपामुद्रा मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भबानी शंकर मिश्रा ने कहा कि इन सभी बच्चों का शल्य उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि बच्चों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्था की देखरेख के लिए डॉ. किरण कुमार पंडित तथा डॉ. सत्यनारायण पलाई भी उनके साथ चेन्नई गए हैं, जो बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यकताओं की निगरानी करेंगे।
इस पहल से लाभान्वित बच्चों के परिजनों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके बच्चों को नई जिंदगी की उम्मीद दी है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now