नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्रेकिंग न्यूज : तमनार क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, आरोपी हिरासत में, कार्यवाही जारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ब्रेकिंग न्यूज : तमनार क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, आरोपी हिरासत में, कार्यवाही जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़
तमनार क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, आरोपी हिरासत में
By ACGN 7647981711, 9303948009
प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, मादक द्रव्य कानून के तहत कार्यवाही जारी
रायगढ़ – ACGN: जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की गोपनीय सूचना मिलने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी कार्यवाही की है।

सूचना के आधार पर प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग तथा न्यायालयीन वैज्ञानिक दल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।


जांच के दौरान आरोपी मार्शल सांगा पिता मिखाएल सांगा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम हडमबनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखंड को हिरासत में लिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी जिसकी जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच प्रारंभ की।


मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा खेतों का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आरोपी के विरुद्ध **मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now