नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जयनगर और करंजी क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जयनगर और करंजी क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


पुलिस ने 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर किए बरामद, मुखबिर की सूचना पर मिली बड़ी सफलता

सूरजपुर – ACGN: जिले में जयनगर और करंजी क्षेत्र में हुई चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए सूरजपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केनापारा निवासी निकिता गुप्ता ने थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 फरवरी 2026 को वह अपने घर में ताला लगाकर किसी कार्य से अम्बिकापुर गई थी। अगले दिन जब वह वापस लौटी और घर का ताला खोलकर अंदर गई तो देखा कि घर के पीछे सीढ़ी की ओर का दरवाजा खुला हुआ है और कमरे में रखी लोहे की अलमारी भी खुली हुई है। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में थाना जयनगर में अपराध क्रमांक 84/2026 धारा 331 (4), 305, 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस टीम को सक्रियता से चोरों की तलाश कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही उमंग गुप्ता उम्र 24 वर्ष, बृजलाल सिंह उर्फ रोहित उर्फ छिछी उम्र 19 वर्ष और हेमंत देवांगन उर्फ शिवम उम्र 20 वर्ष तीनों निवासी केनापारा तेलईकछार थाना जयनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि 28 फरवरी की शाम करीब सात बजे उन्होंने देखा कि निकिता गुप्ता अपने घर में ताला लगाकर स्कूटी से कहीं जा रही है। इसके बाद तीनों ने मौका पाकर घर के पीछे से घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दुल्हन पायल के तीन सेट, सामान्य पायल एक सेट, दुल्हन बिछिया के पांच सेट, कमरधनी एक नग, आर्टिफिशियल मंगलसूत्र, गले का हार, हाथ के कंगन, कान के झुमके, चांदी का सिक्का, सोने का मांग टीका और सोने की बाली सहित कई जेवर बरामद किए।


पूछताछ के दौरान आरोपी उमंग गुप्ता ने यह भी बताया कि उसने बृजलाल सिंह के साथ मिलकर ग्राम सोहागपुर में दीपक उर्फ नरेश के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में चौकी करंजी में पहले से अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 331 (4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपियों के पास से पांच मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक जोड़ी कान का झुमका, एक अंगूठी और चार चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल लगभग 4 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयनगर रूपेश कुन्तल एक्का, चौकी प्रभारी करंजी संतोष सिंह सहित पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक और आरक्षक सक्रिय रूप से शामिल रहे।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now