नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जगदलपुर से चित्रकोट तक दौड़ेंगे देशभर के धावक, 25 लाख रुपये की इनाम राशि घोषित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जगदलपुर से चित्रकोट तक दौड़ेंगे देशभर के धावक, 25 लाख रुपये की इनाम राशि घोषित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

हिंसा की राह छोड़ उम्मीदों की दौड़, बस्तर हेरिटेज मैराथन से उभरेगा नया बस्तर

रायपुर – ACGN: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में शांति, विश्वास और विकास का संदेश देने के उद्देश्य से 22 मार्च 2026 को बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मैराथन की शुरुआत  लालबाग मैदान जगदलपुर से होगी और समापन विश्व प्रसिद्ध  चित्रकोट जलप्रपात के तट पर होगा। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 25 लाख रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि भी घोषित की गई है।
बस्तर की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित यह मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि बदलाव और सकारात्मक भविष्य का संदेश भी लेकर आ रही है। साल के घने जंगलों और आदिवासी संस्कृति से समृद्ध इस क्षेत्र में देशभर के धावक भाग लेंगे और प्रकृति की गोद में दौड़ते हुए बस्तर की विरासत का अनुभव करेंगे।


इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में आत्मसमर्पित पूर्व माओवादी भी हिस्सा ले रहे हैं। जो युवा कभी हिंसा के रास्ते पर भटक गए थे, वे अब समाज की मुख्यधारा में लौटकर खेल के मैदान में अपनी ताकत और जज्बे का परिचय देने के लिए तैयार हैं। शासन की पुनर्वास नीति और दंतेवाड़ा में चलाए जा रहे “लोन वर्राटू” तथा “पूना मारगेम” जैसे अभियानों के माध्यम से कई युवाओं ने हथियार छोड़कर नई जिंदगी की राह चुनी है। अब वही युवा मैराथन की तैयारी करते हुए अपने भविष्य को नई दिशा देने में जुटे हैं।


मैराथन में 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की रन जैसी अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं, ताकि हर आयु वर्ग और क्षमता के प्रतिभागी इसमें शामिल हो सकें। बस्तर संभाग के स्थानीय धावकों के लिए अलग से पुरस्कार की व्यवस्था भी की गई है जिससे स्थानीय युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्थानीय खेल मैदानों में इन प्रतिभागियों की तैयारी जोरों पर है। प्रशिक्षकों के अनुसार इन युवाओं में अद्भुत साहस और मजबूत शारीरिक क्षमता है जिसे आधुनिक प्रशिक्षण के माध्यम से निखारा जा रहा है। कई महिला प्रतिभागियों ने भी इस आयोजन में भाग लेकर यह संदेश दिया है कि अब वे भय और असुरक्षा से बाहर निकलकर सम्मान और आत्मविश्वास के साथ नई जिंदगी की ओर बढ़ रही हैं।


22 मार्च को जब धावक जगदलपुर से निकलकर चित्रकोट जलप्रपात की ओर दौड़ेंगे तो यह केवल एक खेल आयोजन नहीं होगा बल्कि बस्तर के बदलते स्वरूप का प्रतीक बनेगा। इस मैराथन में बस्तर संभाग के सात जिलों सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर और कोंडागांव से 200 से अधिक पुनर्वासित माओवादी कैडर भी हिस्सा ले रहे हैं। उनके साथ स्थानीय खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक भी भागीदारी कर रहे हैं।


इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर को नई पहचान देना, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की सकारात्मक छवि स्थापित करना है। बस्तर हेरिटेज मैराथन के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि बस्तर अब हिंसा से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और नई संभावनाओं की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now