नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जशपुर को विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 19 करोड़ 51 लाख के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जशपुर को विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 19 करोड़ 51 लाख के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


सभागार, मुक्तिधाम और सड़कों के निर्माण से शहरी व ग्रामीण ढांचे को मिलेगी मजबूती

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुरनगर में पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड के समीप कुल 19 करोड़ 51 लाख 78 हजार रुपए की लागत से छह महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 18 भागलपुर में 35 लाख 46 हजार रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 16 में 6 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से आधुनिक सभागार निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इन निर्माण कार्यों से शहरवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से चार प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया। इनमें 2 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से चटकपुर–रेंगारबहार मार्ग, 3 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत से कुनकुरी–औंरीजोर–मतलूटोली–पटेलपारा मार्ग, 3 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से रानीबंध–चिड़ाटांगर–उपरकछार मार्ग तथा 3 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से धुरीअम्बा–कटुखोसा मार्ग का निर्माण शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now