नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लुंड्रा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कर्मा माता जयंती, सैकड़ों लोगों की रही सहभागिता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लुंड्रा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कर्मा माता जयंती, सैकड़ों लोगों की रही सहभागिता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


भव्य नगर भ्रमण, भजन-कीर्तन और समाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ आयोजन

सरगुजा ACGN: लुंड्रा नगर में साहू समाज द्वारा कर्मा माता जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी सदस्य लक्ष्मी गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक साहू संघ के अध्यक्ष देव कुमार गुप्ता ने की।


कार्यक्रम में जिला साहू संघ के अध्यक्ष के.के. गुप्ता, बी.एन. गुप्ता, रामावतार गुप्ता, प्रयागराज साहू, ईश्वर नाथ साह, सुरेश गुप्ता और कन्हैया गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं संजय गुप्ता, सदानंद गुप्ता, रूपा गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता और गिरधारी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्पमाला अर्पण और आरती के साथ किया गया।


इसके बाद नगर में भव्य शोभायात्रा और नगर भ्रमण निकाला गया जिसमें गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। पूरे नगर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल दिखाई दिया। नगर भ्रमण के बाद रैली कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया और अतिथियों का पुष्पहार एवं गमछा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक शिवकुमार दुबे ने कर्मा माता पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।


मुख्य अतिथि लक्ष्मी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि माता कर्मा केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं बल्कि समाज सुधार, एकता और जागरूकता की सशक्त प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि माता कर्मा का जन्म एकादशी के पावन दिन हुआ था और उन्होंने अपने जीवन में ऐसे कार्य किए जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि उस समय समाज में कई प्रकार की कुरीतियां और रूढ़िवादी परंपराएं प्रचलित थीं जिन्हें माता कर्मा ने अपने साहस और विचारों से समाप्त करने का प्रयास किया और समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया।


उन्होंने एक ऐतिहासिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि एक राजा के हाथी को गंभीर बीमारी हो गई थी और समाधान के लिए समाज के लोगों से अपने-अपने घरों से तेल लाकर तालाब भरने की बात कही गई थी, लेकिन समाज में एकता की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। तब माता कर्मा ने समाज को संगठित कर यह सिद्ध किया कि जब समाज एकजुट होता है तो असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां अन्याय और अत्याचार हो वहां चुप रहना उचित नहीं बल्कि संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए।


उन्होंने धार्मिक संदर्भ देते हुए बताया कि जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ को जो खिचड़ी का भोग लगाया जाता है उसकी परंपरा की शुरुआत भी माता कर्मा द्वारा की गई थी जो उनके अद्भुत भक्ति भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कर्म ही जीवन का आधार है और माता कर्मा ने अपने कर्मों से समाज को नई दिशा दी है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए देव कुमार गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों को समाप्त करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जागरूक करने और सामाजिक शुद्धि का संदेश देने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी समाजजनों से एकजुट होकर एक संगठित, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण का आह्वान किया।


इस अवसर पर लुंड्रा क्षेत्र के समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपेंद्र गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक ही नहीं बल्कि राजनीतिक और आर्थिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीतिक शक्ति को बढ़ाना होगा और जो लोग नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं उन्हें आगे लाकर समाज को मजबूत बनाना होगा।


कार्यक्रम में रामनरेश राम साहू, इंद्रमणि साहू, घनश्याम गुप्ता, रघुरेश प्रसाद गुप्ता, नंदू प्रसाद गुप्ता, भक्तु साहू, रमेश प्रसाद गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, शिवकुमार साहू, दीपक कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, गिरधारी लाल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता, शिववर्त साहू, मुकेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, अशोक गुप्ता, परमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग, माताएं और बहनें उपस्थित रहे। यह आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और सेवा भावना का सशक्त संदेश देकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल,अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now