रितेश अग्रवाल के प्रयासों से बलांगीर के श्रद्धालुओं की उज्जैन–ओंकारेश्वर यात्रा हुई सुगम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
सेवा और समर्पण की मिसाल: रितेश अग्रवाल (नापानेरा) के सहयोग से बलांगीर के श्रद्धालुओं ने किए सहज दर्शन
बलांगीर। समाज सेवा और संगठनात्मक समर्पण का एक प्रेरक उदाहरण उस समय देखने को मिला जब रितेश अग्रवाल के प्रयासों से ओडिशा के बलांगीर से आए श्रद्धालुओं की महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की यात्रा अत्यंत सुगम और सफल हो सकी।
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ओडिशा के प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार पवन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ओडिशा के बलांगीर से एक वरिष्ठ अधिकारी अपनी 80 वर्षीय माताजी के साथ मध्यप्रदेश के पवित्र तीर्थस्थलों उज्जैन और ओंकारेश्वर में दर्शन करने पहुंचे थे। वृद्धावस्था और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण दर्शन की व्यवस्था कराना एक बड़ी चुनौती बन गया था।

ऐसे समय में जब पवन अग्रवाल ने इस विषय में रितेश अग्रवाल से संपर्क किया, तो उन्होंने अत्यंत आत्मीयता के साथ सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि “आपका एक फोन कॉल ही मेरे लिए पर्याप्त है।” इसके बाद रितेश अग्रवाल ने पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया, जिससे दर्शन यात्रा सहज रूप से संपन्न हो सकी।

रितेश अग्रवाल के सक्रिय सहयोग और कुशल प्रबंधन का ही परिणाम रहा कि जिस यात्रा में सामान्य परिस्थितियों में लगभग चार दिन का समय लग सकता था, वह मात्र दो दिनों में ही पूरी हो गई। वरिष्ठ अधिकारी और उनकी माताजी ने शांतिपूर्ण एवं सुगम तरीके से दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद उन्होंने रितेश अग्रवाल के सेवा भाव और सहयोग की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह यात्रा इतनी सरल नहीं हो सकती थी।
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में रितेश अग्रवाल की यह सेवाभावी पहल समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है। समाज के लोगों का कहना है कि ऐसे समर्पित और संवेदनशील नेतृत्व के कारण ही संगठन और सामाजिक व्यवस्थाओं पर आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होता जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित पत्रकारिता
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






