नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑस्ट्रेलियाई काउंसुल जनरल की ओडिशा मंत्री से मुलाकात, उद्योग और कौशल विकास में साझेदारी पर चर्चा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑस्ट्रेलियाई काउंसुल जनरल की ओडिशा मंत्री से मुलाकात, उद्योग और कौशल विकास में साझेदारी पर चर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज


औद्योगिक निवेश, तकनीकी शिक्षा और युवाओं के कौशल विकास को मजबूत करने पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत

भुवनेश्वर:- ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलिया के काउंसुल जनरल बर्नार्ड लिंच ने राज्य के उद्योग, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा मंत्री संपद चंद्र स्वैन से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक में उद्योग, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने ओडिशा में उद्योग, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में चल रही विभिन्न पहलों और विकास कार्यों की समीक्षा की। ऑस्ट्रेलियाई काउंसुल जनरल बर्नार्ड लिंच ने राज्य में तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि ओडिशा आने वाले समय में निवेश और कौशल विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।
इस अवसर पर उन्होने पारदीप पोर्ट की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बंदरगाह तेजी से एक प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक केंद्र के रूप में उभर रहा है तथा कार्गो हैंडलिंग के मामले में देश के शीर्ष बंदरगाहों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।
बैठक में ओडिशा और ऑस्ट्रेलिया के बीच औद्योगिक निवेश बढ़ाने, कौशल विकास कार्यक्रमों को मजबूत करने और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। विशेष रूप से राज्य के युवाओं के लिए उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण और वैश्विक स्तर के कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने पर जोर दिया गया।
बर्नार्ड लिंच ने पिछले दो वर्षों में ओडिशा सरकार द्वारा उद्योग और कौशल विकास के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया और ओडिशा के बीच सहयोग को और गहरा करने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
अधिकारियों के अनुसार, इस संभावित साझेदारी से न केवल राज्य में औद्योगिक निवेश को गति मिलेगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और कुशल मानव संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और बेबाक, सच के साथ जनहित के लिए प्रतिबद्ध, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now