नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


कोरबावासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना, भारतीय संस्कृति की परंपराओं को बताया हमारी धरोहर

कोरबा के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने हिंदू नववर्ष तथा गुड़ी पड़वा पर्व की भी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने शुभकामना संदेश में जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा जैसे पावन पर्व भारतीय संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। भारत के व्रत और त्योहार हमारी परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों का दर्पण हैं। आज भी हम आत्मिक उन्नति, आत्म कल्याण और लोक मंगल की भावना से व्रत रखते हैं और पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ त्योहार मनाते हैं।
उन्होंने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दुर्गा की आराधना करते हुए कोरबा वासियों के जीवन में सुख, शांति, ऐश्वर्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।
जयसिंह अग्रवाल ने हिंदू नववर्ष के आगमन पर भी कोरबावासियों के जीवन में उल्लास, उमंग और आनंद की कामना करते हुए कहा कि यह नववर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई उम्मीदें लेकर आए।
इसके साथ ही उन्होंने बसंत ऋतु की शुरुआत, रबी फसल की कटाई और सृष्टि की नई ऊर्जा का प्रतीक माने जाने वाले गुड़ी पड़वा पर्व (विजय पताका) की भी सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की सच्चाई उजागर करने वाला वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now