थाना पसान में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, पुलिस कार्यप्रणाली से हुए रूबरू
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं को कानून, यातायात नियम और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
कोरबा: ACGN:- जिला कोरबा के थाना पसान में शैक्षणिक और जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षकगण, शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण के लिए आमंत्रित किया गया।


यह कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।


थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे द्वारा छात्र-छात्राओं को थाना परिसर आने पर पुलिस की कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत कराया गया, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, रोजनामचा लेखन, ग्राम अपराध पुस्तिका तथा अपराध और जरायम से जुड़े अभिलेखों के रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी।


साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग के तहत अपनाई जा रही आधुनिक कार्य प्रणाली और पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रशांत थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे द्वारा विद्यार्थियों को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों, यातायात सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही बच्चों को “गुड टच और बैड टच” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवेदनशील तरीके से समझाया गया, ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक और सतर्क रह सकें।


पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को थाना परिसर और उसकी भौगोलिक स्थिति का भी भ्रमण कराया तथा पुलिस व्यवस्था की सामान्य जानकारी देते हुए उन्हें कानून का पालन करने और समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने उपस्थित पुलिस स्टाफ उप निरीक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक सुभाष राठौर, कुरशा मिंज, आरक्षक विष्णु पाटले, राहुल बघेल, चंद्रजीत पोर्ते और रतन राठौर की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की सच्चाई उजागर करने वाला अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






