नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मवेशी तस्करी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, पिकअप सहित 5 मवेशी जब्त दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मवेशी तस्करी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, पिकअप सहित 5 मवेशी जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

चंदौरा चौक में नाकाबंदी कर पकड़ा गया वाहन, 4 जीवित और 1 मृत भैंसा बरामद
सूरजपुर ACGN:- जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के अभियान के तहत चंदौरा पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को जब्त किया है जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को थाना चंदौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को अवैध रूप से भरकर अंबिकापुर से उत्तरप्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चंदौरा चौक में नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बताए गए नंबर का पिकअप वाहन यूपी 24 एटी 5022 वहां पहुंचा जिसे रोककर जांच की गई। वाहन में दो युवक सवार मिले जिनकी पहचान भूप सिंह पिता भूरे सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी फिरोजपुर थाना बिसौली जिला बदायूं उत्तरप्रदेश और वसीम पिता इदरीस कुरैशी उम्र 20 वर्ष निवासी खैरी थाना बिल्सी जिला बदायूं उत्तरप्रदेश के रूप में हुई।


वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 4 जीवित और 1 मृत भैंसा पाया गया। पुलिस ने दोनों से मवेशियों के परिवहन और बिक्री से संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने पिकअप वाहन और मवेशियों को जब्त करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदौरा लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई नीलकुसुम बेक सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now