एचआईवी/एड्स जागरूकता: स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
फुटपाथ विक्रेताओं को सुरक्षित व्यवहार और समय पर जाँच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई, टोल-फ्री नंबर 1097 से सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई
KORBA: ACGN:- कोरबा जिले में एचआईवी/एड्स बचाव एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के स्ट्रीट वेंडर्स यानी फुटपाथ विक्रेताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और आयुक्त नगर पालिक निगम श्री आषुतोष पांडे के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया


कार्यक्रम में उपायुक्त नगर पालिक निगम श्री बी.पी.त्रिवेदी, सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर श्रीमती रमा पटेल, नोडल अधिकारी जिला एड्स नियंत्रण समिति कोरबा डॉ.रविकांत सिंह राठौर, ICTC काउंसलर श्री दुष्यंत कोटांगले, FLO और बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स उपस्थित रहे

प्रशिक्षण में रमा पटेल और डॉ.राठौर ने एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, संक्रमण के तरीके और बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही सुरक्षित व्यवहार अपनाने, नियमित जाँच कराने और आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में परामर्श लेने की प्रेरणा दी गई

उन्होंने एचआईवी एक्ट 2017 के बारे में भी बताया और टोल-फ्री नंबर 1097 पर कॉल कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई प्रशिक्षण में उपस्थित सभी स्ट्रीट वेंडर्स का आभा आईडी भी बनाया गया


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने कहा कि एचआईवी/एड्स गंभीर लेकिन पूरी तरह रोके जाने योग्य संक्रमण है जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार और समय पर जाँच ही सबसे प्रभावी बचाव है स्ट्रीट वेंडर्स समाज के महत्वपूर्ण हिस्से हैं

इनके माध्यम से जनसमूह तक सही जानकारी पहुंचाई जा सकती है उन्होंने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को समान अधिकार प्रदान करने और भेदभाव न करने के महत्व पर जोर दिया साथ ही बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जाँच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध है और व्यक्ति बिना किसी डर या झिझक के इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






