बिलासपुर पुलिस ने मॉडल आईटीआई कोनी में युवाओं के लिए साइबर जागरूकता सत्र आयोजित किया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
युवाओं को साइबर अपराध से बचाव के व्यावहारिक उपाय समझाए गए और डिजिटल सुरक्षा की जानकारी दी गई
ACGN:- बिलासपुर पुलिस के चेतना अभियान के तहत आज मॉडल आईटीआई कोनी में एक विशेष साइबर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार और एसीसीयू बिलासपुर के उप निरीक्षक हेमंत आदित्य ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के व्यावहारिक उपायों के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रकार इसके मोडस ऑपरेडी और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में बताया गया डिजिटल अरेस्ट साइबर एक्सटॉर्शन साइबर फिशिंग फेक कॉल और OTP फ्रॉड सोशल मीडिया हैकिंग जैसे अपराधों को सरल भाषा और उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया ताकि युवाओं को खतरे की गंभीरता का पता चले
विद्यार्थियों को समझाया गया कि ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले आर्थिक और मानसिक नुकसान से कैसे बचें किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें और अपने बैंक को सूचित करें OTP पासवर्ड और बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें संदिग्ध लिंक ऐप या कॉल से सतर्क रहें प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत रखें और केवल विश्वसनीय वेबसाइट और ऐप्स का उपयोग करें
इसके अलावा विद्यार्थियों को भारत सरकार के साइबर सुरक्षा पोर्टल cybercrime.gov.in और वहां शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रश्न पूछे और अपने अनुभव साझा किए जिससे यह सत्र और अधिक संवादात्मक और प्रभावी बना
बिलासपुर पुलिस ने अपील की कि सभी लोग सतर्क और जागरूक रहें और साइबर अपराध से स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






