नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग से दुष्कर्म और वसूली के आरोपी को महिला थाना ने गिरफ्तार किया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नाबालिग से दुष्कर्म और वसूली के आरोपी को महिला थाना ने गिरफ्तार किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


इंस्टाग्राम के जरिए शिकार बनाकर आरोपी ने दी धमकी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायगढ़: ACGN:-रायगढ़ जिले में महिला थाना ने 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और वसूली के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। घटना में आरोपी उध्दव दास महंत (उम्र 21 वर्ष), निवासी टाड़ीपार वार्ड क्रमांक 06, थाना केडार, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, वर्तमान में बाजीपाली पटेल के किराए के मकान, थाना जूटमिल, रायगढ़ शामिल था।
पीड़िता और उसके परिजन ने 17 मार्च 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ने अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 64, 351(3) बी.एन.एस. तथा 04 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पीड़िता के बयान के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी से मामा के गांव में हुई थी और इसके बाद इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। 26 जनवरी को आरोपी उसे स्कूल के पास से मोटरसाइकिल में बैठाकर घुमाने के बहाने अपने किराए के मकान बाजीपाली ले गया, जहां बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर धमकी दी। 11 मार्च 2026 को आरोपी पीड़िता के घर के पास पहुंचा और ₹10,000 की वसूली की, जिसे भयवश पीड़िता ने दे दिया।


महिला थाना की तत्काल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि महिलाएं और बच्चों के खिलाफ अपराध अत्यंत गंभीर श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। आमजन से अपील है कि ऐसे मामलों को छिपाएं नहीं, तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि पीड़ित को न्याय और आरोपियों को सजा मिल सके।”

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now