बैंक लूट की बड़ी वारदात जूटमिल पुलिस की सतर्कता से हुई नाकाम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित रिस्पॉन्स, आरोपियों के मंसूबे हुए फेल, एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा
रायगढ़: ACGN:- रायगढ़ जिले के थाना जूटमिल क्षेत्र में बीती रात पुलिस की सतर्कता और तेजी से कार्रवाई के कारण एक बड़ी बैंक लूट की वारदात टल गई। जूटमिल पुलिस की टीम अपनी नियमित रात्रि गश्त पर थी और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र के बैंक एवं एटीएम की निगरानी कर रही थी।

पेट्रोलिंग में लगे आरक्षक परमानंद पटेल और समीर बेक अपने निजी वाहन से कोड़ातराई स्थित बैंक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पटेलपाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एक संदिग्ध चार पहिया वाहन खड़ा देखा और बैंक की लाइट बंद होने से संदेह हुआ।

दोनों आरक्षक तुरंत बैंक की ओर बढ़े। पुलिसकर्मियों को आते देख वाहन चालक ने तुरंत गाड़ी स्टार्ट की और उसी समय एक व्यक्ति बैंक से भागकर वाहन में बैठ गया और तेजी से शहर की ओर फरार हो गया। स्थिति गंभीर पाई गई और आरक्षकों ने तत्काल थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनवकांत सिंह तथा पेट्रोलिंग में लगे प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही टीआई जूटमिल अभिनवकांत सिंह, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी और थाना स्टाफ मौके पर रायफल के साथ पहुंचे और घेराबंदी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में डीएसपी सुशांतो बनर्जी, उप निरीक्षक संजय नाग, आरक्षक जगमोहन ओग्रे सहित अन्य थानों का रात्रि गश्त स्टाफ भी मौके पर पहुंचा।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि अज्ञात आरोपियों ने बैंक के चैनल गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने बैंक के दो डीवीआर निकाल लिए और बाहरी सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त किया। साथ ही बैंक के चेस्ट और लॉकर से लगी दीवार को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।
पूरा घटनाक्रम पुलिस की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित रिस्पॉन्स का उदाहरण है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी जूटमिल और पूरी टीम की सराहना की और उनके उत्साहवर्धन के लिए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






