नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हरदीबाजार मंडल में मण्डल प्रशिक्षण वर्ग में जोगेश लांबा ने कार्यकर्ताओं को संगठन सुदृढ़ीकरण का दिया मार्गदर्शन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हरदीबाजार मंडल में मण्डल प्रशिक्षण वर्ग में जोगेश लांबा ने कार्यकर्ताओं को संगठन सुदृढ़ीकरण का दिया मार्गदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत हरदीबाजार मंडल में मण्डल प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस आयोजित

कोरबा : ACGN:- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के हरदीबाजार मंडल में दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन सामुदायिक भवन हरदीबाजार में आयोजित किया गया।


पूर्व महापौर जोगेश लांबा इस अवसर पर मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं को संगठन का विस्तार और सुदृढ़ीकरण विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। जनता तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुँचाना हर नेता और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।


सत्र में कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई और अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण के दौरान संगठन विस्तार, जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।


जोगेश लांबा ने विशेष रूप से नए कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया कि यह प्रशिक्षण केवल सीखने का अवसर नहीं बल्कि संगठन के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार सक्रिय रहें और जनता के साथ संवाद बनाए रखें।


सत्र का समापन आगामी कार्य योजनाओं और जिम्मेदारियों के वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में संगठन विस्तार को गति देने का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now