छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल: आवासीय परिसर में कर्मचारियों की सुरक्षा में संकट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कलेक्टर को पार्षद राकेश शर्मा ने दी लिखित शिकायत, पूर्व कॉलोनी की समस्याओं का विवरण
कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कॉलोनी वार्ड क्रमांक-21, कोरबा पूर्व में कर्मचारियों और उनके परिवार जनों के सामने लंबे समय से कई गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। स्थानीय पार्षद राकेश शर्मा ने इन समस्याओं को गंभीर मानते हुए अपने लिखित शिकायत कलेक्टर कार्यालय में दर्ज कराई, जिसमें कॉलोनीवासियों और कर्मचारियों की बढ़ती परेशानियों और सुरक्षा संकट को विस्तार से उजागर किया गया।

पार्षद राकेश शर्मा ने शिकायत में बताया कि कॉलोनी में जल आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। कभी केवल दस से पंद्रह मिनट पानी आता है और कई बार शाम के समय नल पूरी तरह सूखे रहते हैं। लंबे समय से इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि सिविल विभाग के अधिकारी कई बार समस्या को प्लांट से पानी न आने का ठीकरा फेंक देते हैं, लेकिन वास्तविकता में समस्या कई स्तरों पर प्रबंधन की उदासीनता और योजनाओं के सुचारु न होने से उत्पन्न हो रही है।

साथ ही कॉलोनी में कई क्वार्टर जर्जर और कुछ आधे अधूरे हैं। इन खंडहरों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा है। शराबखोरी, नशाखोरी, चोरी और संदिग्ध गतिविधियां आम हो गई हैं। पार्षद ने बताया कि कुछ प्रभावशाली स्थानीय लोग खाली पड़े क्वार्टर बाहरी लोगों को किराए पर दे रहे हैं, जबकि उन्हें मुफ्त बिजली और पानी जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। यह स्थिति कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए लगातार खतरा बनती जा रही है।

पार्षद ने यह भी उल्लेख किया कि कॉलोनी में लगभग 200 पेड़ चिन्हांकित हैं, लेकिन उनकी कटाई अब तक नहीं की गई। हाल ही में एक पेड़ सार्वजनिक गणेश पंडाल पर गिरा, जिसमें सो रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। लगातार गिरती शाखाओं और कमजोर पेड़ों की स्थिति जनहानि का खतरा पैदा कर रही है।

कर्मचारी और उनके परिवारजन प्रबंधन की चुप्पी और उदासीनता के कारण स्वयं प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करने को मजबूर हैं, जो कि अत्यंत चिंताजनक है। पार्षद ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अव्यवस्था दूर करने के लिए प्रबंधन समय रहते हस्तक्षेप क्यों नहीं कर रहा है। अवैध कब्जों और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ बार-बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं होती और क्या प्रबंधन और संबंधित विभाग की उदासीनता कर्मचारियों और कॉलोनीवासियों के लिए खतरे का संकेत नहीं है।
पार्षद ने कलेक्टर से आग्रह किया कि पूर्व कॉलोनी में जल आपूर्ति, जर्जर क्वार्टर, चिन्हांकित पेड़ों की कटाई और अवैध गतिविधियों को तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और कॉलोनीवासियों में विश्वास बहाल हो सके।
असुरक्षा को दिखाती में कोरबा पश्चिम कॉलोनी की पूर्व की घटनाएं
कोरबा पश्चिम क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के आवासीय परिसर में निवास रथ कर्मचारियों के परिवार में भी सुरक्षा का माहौल है वहां निवास रात कुछ महिला कर्मचारी एवं अधिकारियों के साथ पूर्व में महिलाओं और लड़कियों के प्रति छेड़खानी, तेज रफ्तार वाहन चालान मोटरसाइकिलों से स्टंट बाजी एवं खाली मकान एवं बाहर गए कर्मचारियों के मकानों में चोरी जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।
जिसे देखते हुए कोरबा पश्चिम के अधिकारियों द्वारा आवासीय परिसर के समीप स्थित रामनगर मार्ग को कॉलोनीवासियों ने बढ़ते अवैध कब्जों और आज और कॉलोनी परिसर के समीप आसामाजिक तत्वों के जमवाड़ा और आवासीय परिसर में खाली पड़े मकान में बाहरी लोगों का अवैध कब्जा देखते हुए एवं चोरी की घटनाओं और उनसे सुरक्षा की दृष्टि से मिट्टी डालकर बंद किया था। जिससे बस्ती वासियों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा और विरोध हुआ उक्त मार्ग क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री के हस्तक्षेप के बाद ही यह मार्ग खोला गया। ग्रामीण और वार्ड वासियों एवं कॉलोनी वासियों की शिकायत पर मंत्री जी ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध कब्जे और अवैध गतिविधियों और आसामाजिक तत्वों के जमवाड़े पर रोक लगाई जाए। जिस पर निगम प्रशासन द्वारा कुछ अवैध कब्जाधारी लोगों को नोटिस दी गई बावजूद इसके, कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण कई कब्जाधारकों को बचा लिया गया और कॉलोनी परिसर में वही अवैध गतिविधियां पुनः शुरू हो गईं।
जिससे प्रशासन और निगम से सवाल उठ रहे हैं कि अवैध कब्जों और अपराध गतिविधियों पर शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। क्या प्रभावशाली लोगों के दबाव से कानून को नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रबंधन और प्रशासन क्यों नाकाम हैं।
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






