नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पानी की बूंद-बूंद को तरसते बिजली कर्मचारी, महिलाओं संग कलेक्ट्रेट पहुंचे, सीएसईबी प्रबंधन पर उठे सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पानी की बूंद-बूंद को तरसते बिजली कर्मचारी, महिलाओं संग कलेक्ट्रेट पहुंचे, सीएसईबी प्रबंधन पर उठे सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कोरबा जिले के वार्ड क्रमांक 21 अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (छ.ग.रा.वि.मं.) कॉलोनी कोरबा पूर्व में जल संकट अब गंभीर रूप ले चुका है। हालात ऐसे बन गए हैं कि प्रदेश को बिजली देने वाले कर्मचारी खुद अपनी कॉलोनी में पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। समस्या से त्रस्त कर्मचारी और उनकी महिलाएं पार्षद राकेश शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को मजबूर हो गए।


कर्मचारियों का आरोप है कि कॉलोनी में जल आपूर्ति पूरी तरह अव्यवस्थित है। कभी 10 से 15 मिनट ही पानी आता है, तो कई बार शाम के समय नल पूरी तरह सूखे रहते हैं। भीषण गर्मी के बीच यह संकट और भी गहराता जा रहा है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।


रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन किन कारणों से उसे बंद कर दिया गया है, यह स्पष्ट नहीं है। सिविल विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर जवाब मिलता है कि प्लांट से पानी नहीं आ रहा है, जबकि जल आपूर्ति का जिम्मा मुख्य अभियंता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह के निर्देशन में बताया जाता है।


आरोप है कि इस संबंध में सीएसईबी प्रबंधन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मजबूर होकर कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी समस्या रखी और जल्द समाधान की मांग की।
कर्मचारियों का कहना है कि यदि शीघ्र जल आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
फिलहाल, प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की जा रही है ताकि कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों को इस भीषण जल संकट से राहत मिल सके।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now