नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दर्री थाना क्षेत्र में युवक ने घर में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दर्री थाना क्षेत्र में युवक ने घर में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर, जमनीपाली के लारी पारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां निवासी राकेश कुमार साहू (पिता रूप नारायण साहू) ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार साहू ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो पाया है। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद दर्री थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई प्रारंभ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही पुलिस द्वारा परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही पूरे तथ्य सामने आ पाएंगे।

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now