जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बिजली बिल सुधार के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश, जनदर्शन में 130 आवेदन प्राप्त
कोरबा ACGN:- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण अंचलों और शहर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने क्रमवार अपने आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर कलेक्टर ने प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में बिजली बिल सुधार, पेयजल आपूर्ति, सीमांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि, मुआवजा वितरण, नक्शा दुरुस्ती और प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भुगतान सहित विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत मिल सके।

जनदर्शन में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों ने बिजली बिल में त्रुटियों को लेकर आवेदन दिए। इस पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार व्यापक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इन शिविरों में ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उनका परीक्षण किया जाए और पात्र आवेदकों को त्वरित राहत दी जाए। साथ ही शिविरों के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने, शेड्यूल तय करने और आमजन तक जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।
पेयजल समस्या को लेकर पहुंचे ग्रामीणों के आवेदनों पर भी कलेक्टर ने गंभीरता दिखाई और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या है वहां नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जनदर्शन के दौरान विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत के सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






