नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , माता कर्मा जयंती में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विकास कार्यों के लिए 20 लाख की घोषणा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

माता कर्मा जयंती में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विकास कार्यों के लिए 20 लाख की घोषणा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


सामुदायिक भवन व हाईस्कूल भवन का भूमिपूजन, जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
मुंगेली ACGN:- लोरमी क्षेत्र के ग्राम रहंगी और हरदी बांध में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माता कर्मा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा भक्ति और समर्पण की प्रतीक हैं और उनका जीवन समाज सेवा और आस्था का प्रेरणादायक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति माता कर्मा की अटूट श्रद्धा भारतीय संस्कृति में भक्ति की अद्भुत मिसाल है।


कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्राम रहंगी में लगभग 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। वहीं ग्राम लाखासार में 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शासकीय हाईस्कूल शाला भवन का भी भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने रहंगी, लाखासार और हरदी बांध में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 20 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम के दौरान जनचौपाल में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लोरमी क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर जनजीवन को सुगम और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।


इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्राम रहंगी में बालवाड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, लाखासार में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की।

वहीं हरदी बांध में नवधा रामायण शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा महामाया मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी गांवों के विकास कार्यों के लिए सहयोग और राशि देने की बात कही।


कार्यक्रम में पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष थानेश्वर साहू, साहू समाज जिला अध्यक्ष पुहुप राम साहू, तहसील अध्यक्ष राजेश साहू, जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now