नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता पर श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता पर श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक योजना से जुड़े प्रकरण में प्राथमिक जांच के बाद हुई कार्रवाई

जांजगीर-चांपा ACGN:- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े एक प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला जांजगीर-चांपा के श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्राथमिक जांच में पंजीयन प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आने के बाद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा 2 मार्च 2026 को कलेक्टर जांजगीर-चांपा को इस संबंध में शिकायत भेजी गई थी। इसके बाद विधानसभा सदस्य बालेश्वर साहू ने भी विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया था। शिकायत के आधार पर कलेक्टर द्वारा कराई गई प्रारंभिक जांच में निर्माण श्रमिक पंजीयन से जुड़े मामलों में अनियमितता सामने आई।
जांच में पाया गया कि पंजीयन आवेदन स्वीकृत करने वाले क्षेत्रीय श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम, कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला जांजगीर-चांपा की भूमिका संदिग्ध है। इसके आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है।
निलंबन अवधि के दौरान श्री मरकाम का मुख्यालय कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जिला बिलासपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह आदेश श्रमायुक्त के अनुमोदन से अपर श्रमायुक्त (स्थापना) कार्यालय श्रमायुक्त, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर द्वारा सोमवार को जारी किया गया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now