नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्र लीक की खबरों पर संज्ञान, एहतियातन एफआईआर दर्ज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्र लीक की खबरों पर संज्ञान, एहतियातन एफआईआर दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


हिन्दी विषय के वायरल पर्चे को लेकर पुलिस व साइबर सेल से कराई जा रही जांच
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की मीडिया रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए एहतियातन एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंडल का कहना है कि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस और साइबर सेल से विस्तृत जांच कराई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा प्रदेश भर में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई थी। इसके बाद 15 मार्च को शाम लगभग 5 बजे सोशल मीडिया विशेषकर व्हाट्सएप के माध्यम से यह जानकारी सामने आई कि एक छात्र संगठन ने दावा किया है कि परीक्षा से एक दिन पहले 13 मार्च को हिन्दी विषय से संबंधित प्रश्नों का एक हस्तलिखित पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
मीडिया में प्रकाशित खबरों में यह भी दावा किया गया है कि वायरल पर्चे में लिखे प्रश्न और परीक्षा में पूछे गए हिन्दी विषय के बी-सेट प्रश्नपत्र के प्रश्नों में समानता है। हालांकि मंडल का कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल और समाचार पत्रों में प्रकाशित पर्चा स्पष्ट और पठनीय नहीं है, जिसके कारण उसकी सत्यता की प्रत्यक्ष पुष्टि करना फिलहाल संभव नहीं हो पाया है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने स्पष्ट किया है कि संबंधित वीडियो और सामग्री परीक्षा समाप्त होने के बाद सामने आई है, इसलिए प्रथम दृष्टया इसे प्रश्नपत्र लीक की घटना नहीं माना जा सकता। फिर भी परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए एहतियात के तौर पर एफआईआर दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है।
मंडल ने कहा है कि बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now