छात्रावास की छात्राओं को लेकर फैली खबर भ्रामक, जांच में नहीं मिले आरोपों के प्रमाण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिया स्पष्टीकरण
रायपुर ACGN:- पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने को लेकर प्रसारित खबर को जांच में भ्रामक और तथ्यहीन पाया गया है। इस मामले में शिक्षा विभाग द्वारा तथ्यात्मक जांच कराई गई, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है।
मामले को लेकर विधानसभा में भी चर्चा हुई, जहां सरकार की ओर से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सदन में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि खबर में जिन तीन छात्राओं का उल्लेख किया गया है, उनमें से दो छात्राएं पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की निवासी ही नहीं हैं। वे स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय गंगालूर में अध्ययनरत हैं और अपने घर से ही रोजाना स्कूल आना-जाना करती हैं।
मंत्री ने बताया कि समाचार में उल्लेखित तीसरी छात्रा पहले पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास में रहती थी, लेकिन 18 अक्टूबर 2025 को दीपावली अवकाश में घर जाने के बाद से वह छात्रावास वापस नहीं आई। बाद में 6 नवंबर 2025 को छात्रा ने छात्रावास में उपस्थित होकर स्वेच्छा से घर से आना-जाना करने के लिए आवेदन दिया था और तब से वह छात्रावास में निवास नहीं कर रही है।
सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि छात्रा को छात्रावास से निष्कासित नहीं किया गया है, बल्कि उसने स्वयं छात्रावास छोड़कर अन्य स्थान से पढ़ाई जारी रखने का निर्णय लिया है। मामले में संबंधित छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






