स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध, छत्तीसगढ़ को मिली डीएम कार्डियोलॉजी की 2 सीट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
चिकित्सक संगठन और मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया सम्मान
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में चिकित्सक संगठन और मेडिकल छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की दो सीट मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार लगातार प्राथमिकता के साथ बेहतर कार्य कर रही है ताकि प्रदेशवासियों को सहज और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज हुआ करता था जिसमें लगभग 100 से 150 सीटें थीं, लेकिन आज प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 14 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं और उनमें करीब 1400 सीटें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही फिजियोथेरेपी, नर्सिंग सहित अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थान भी स्थापित किए गए हैं जिससे प्रदेश के विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।


उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में मेडिको सिटी की स्थापना की जा रही है जहां बड़े-बड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे। इससे प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को डीएम कार्डियोलॉजी की दो सीट प्रदान करने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति भी आभार जताया। इस दौरान तुलसी कौशिक, डॉ देवेंद्र कश्यप सहित जूडो और मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






