नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जीवन दीप कर्मचारियों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की उठी मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जीवन दीप कर्मचारियों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की उठी मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


अल्प वेतन और नियमितीकरण को लेकर कर्मचारियों ने उठाई आवाज, संगठन को मजबूत करने पर जोर

सूरजपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रकोष्ठ संघ के जिलाध्यक्ष निलेश कुमार साहू के नेतृत्व में जीवन दीप समिति (जेडीएस) कर्मचारियों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला, ब्लॉक और जिला अस्पताल स्तर पर विशेष समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। हालांकि इन समितियों की औपचारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है।


बैठक में कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों को रखते हुए कहा कि जेडीएस कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए ठोस पहल की जाए और सभी कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन प्रदान किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें मात्र तीन से पांच हजार रुपये प्रतिमाह वेतन में कार्य करना पड़ रहा है, जिससे जीवन-यापन करना बेहद कठिन हो गया है।


जिलाध्यक्ष निलेश कुमार साहू ने कहा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा बिना कारण जेडीएस कर्मचारियों को परेशान किया गया तो संगठन उनके खिलाफ मजबूती से खड़ा होगा। उन्होंने बताया कि संगठन लगातार पत्राचार के माध्यम से कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की मांग कर रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अब तक इस विषय पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।


बैठक में देवमुनिया, उर्मिला सिंह, तृप्ति सोनी, पार्वती साहू, लोकनाथ राजवाड़े, शालिनी गुर्जर, कमल कुमार, सतीश ठाकुर, देवेंद्र राजवाड़े, तुलेश्वर सिंह, मोतीलाल, सुमन, लिलेश्वर, मीरा, संध्या, नीता साहू, ठाकुर राम सहित बड़ी संख्या में जेडीएस कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में पहली बार जिले के जेडीएस कर्मचारियों को एकजुट रूप में देखा गया और कर्मचारियों में अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतन के लिए संघर्ष करने का स्पष्ट संकल्प दिखाई दिया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now