नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला शक्ति सम्मान समारोह में गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला शक्ति सम्मान समारोह में गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

भाजपा महिला मोर्चा के भव्य आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान

कोरबा ACGN:- भारतीय जनता पार्टी के महिला संगठन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीती स्वर्णकार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी उपस्थित रहीं। वहीं विशेष अतिथियों में छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद खेल, विधि, साहित्य और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विभा अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं देती, बल्कि उन्हें नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे देश की मातृशक्ति आत्मनिर्भर बन रही है।


केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को संगठन और शासन दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं संगठन, जनप्रतिनिधित्व और समाज सेवा के हर क्षेत्र में मजबूती से अपनी भूमिका निभा रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।


कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति का आधार होता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से समाज को नई दिशा दे रही हैं।
वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीती स्वर्णकार ने कहा कि महिला शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा तथा सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करती रहेंगी।
कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विद्या पांडेय, प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बी.डी. शर्मा, स्व सहायता समूह प्रदेश प्रमुख सत्यलता मिरी, जिला महामंत्री स्वाति सिंह, अनसूईया राठौर, नीरज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now