नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धनंजय सन्नाट बने भारतीय जनता युवा मोर्चा बिल्हा मंडल के महामंत्री – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धनंजय सन्नाट बने भारतीय जनता युवा मोर्चा बिल्हा मंडल के महामंत्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


वरिष्ठ नेताओं से की सौजन्य भेंट, संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का मिला मार्गदर्शन
बिलासपुर ACGN:- भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिल्हा मंडल में धनंजय सन्नाट को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दायित्व मिलने के बाद उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक से मुलाकात

धनंजय सन्नाट ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और संगठन में मिली जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कौशिक ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और पूरी लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी से की मुलाकात

इसके साथ ही धनंजय सन्नाट ने छत्तीसगढ़ शासन क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी से भी सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान बिलासपुर जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, जनपद अध्यक्ष बिल्हा डॉ. रामकुमार कौशिक, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कोमल सिंह ठाकुर, बिल्हा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर कश्यप, बरतोरी मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत छतत्री, शेखर साहू, सतीश शर्मा, मनोज वर्मा और मोहन डोहरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now