नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. धीरेन्द्र तिवारी से की सौजन्य मुलाकात – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. धीरेन्द्र तिवारी से की सौजन्य मुलाकात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं पर हुई चर्चा, सरकार तक मुद्दे पहुंचाने का मिला आश्वासन

सूरजपुर ACGN:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. धीरेन्द्र तिवारी से उनके शासकीय निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान एनएचएम कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई।
संघ के जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं और प्रमुख मांगों को विस्तार से रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने आश्वस्त किया कि सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी सभी जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाकर समयबद्ध तरीके से समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में सरकार द्वारा की गई घोषणाओं और केंद्र सरकार की गारंटी के अनुरूप कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों ने अनुकंपा नियुक्ति, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, स्थानांतरण नीति, नई मानव संसाधन नीति, ग्रेड पे स्केल निर्धारण तथा नियमित भर्ती में अनुभव अंक सहित कुल दस सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों तक आंदोलन किया था, जिसे सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, संघ के प्रवक्ता एवं बेमेतरा जिलाध्यक्ष पुरन दास, प्रदेश सलाहकार दिनेश खर्कवाल, दुर्ग जिलाध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा, मोहला-मानपुर जिलाध्यक्ष संतोष चंदेल, गरियाबंद जिलाध्यक्ष अमृत राव भोसले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now