नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जंगल में संचालित 52 परियों के इश्क लड़ाते इश्कबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जंगल में संचालित 52 परियों के इश्क लड़ाते इश्कबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

थाना मरवाही पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में ₹5.18 लाख से अधिक की जप्ती, फरार आरोपियों की तलाश जारी
GPM: ACGN:- जिले में अवैध मादक पदार्थों, 52 परियों और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के सख्त निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में समस्त थाना क्षेत्रों में सतत निगरानी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 13 मार्च 2026 को थाना मरवाही क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरौर एवं उषाढ के बीच जंगल में कुछ लोग 52 परियों के साथ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

जुआ की रेड कारवाई पर गिरफ्तार आरोपी

थाना मरवाही पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जंगल में चारों ओर से घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कुछ 52 परियों के इश्कबाज फरार हो गए, जबकि 13 इश्कबाज रंगे हाथों पकड़े गए। मौके से खेल में लगी नगदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और खेल में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई।


गिरफ्तार 52 परियों के इश्कबाज: नितपाल केवट, दिनेश कुमार केवट, प्रहलाद प्रधान, धनुषधारी, राजेश गुप्ता, मोहम्मद सैफ अली, खेमचंद केवट, भुनेश्वर केवट, फुलेख राम केवट, मुकेश कुमार केवट, मोती सिंह, कृष्णा प्रजापति, अंकित तिवारी
जप्ती का विवरण: नगदी: ₹30,350/-, मोबाइल फोन: 7 स्मार्टफोन (Vivo, Oppo, Poco, Itel, Samsung) कुल ₹27,500/-, वाहन: 12 मोटरसाइकिल, कुल अनुमानित कीमत ₹4,60,500/-, अन्य सामग्री: 52 परियों, खेलने की दरी/फट्टा
कुल जप्ती मूल्य: ₹5,18,350/-
फरार 52 परियों के इश्कबाज:
नान्हू उर्फ महिपाल सिंह (ग्राम उषाढ), बाली उर्फ बालमुकुंद गुप्ता (ग्राम बरौर) जिन्होंने खेल का संचालन कराया और खाने-पीने, 52 परियों और हारने वालों की राशि की व्यवस्था की। उनकी तलाश जारी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now