नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

घर से निकले युवक का शव गांव के पास खेत में मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक पिता भीष्म कौशिक उम्र 26 वर्ष निवासी संबलपुरी आज दोपहर लगभग 12 बजे अपने घर से बाहर निकला था। कुछ समय बाद गांव के पास स्थित खेत में उसकी लाश पड़ी होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली।


घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है ताकि साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया जा सके।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now