नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश, एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश, एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ कमेटियों का गठन जल्द पूर्ण करने पर जोर
कोरबा ACGN:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के बाद संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी सुश्री जारिता  लैतफ्लांग ने कोरबा प्रवास के दौरान टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में कांग्रेस संगठन के ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचा जल्द से जल्द पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ कमेटियों का गठन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को स्वयं बूथ स्तर तक जाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ना होगा।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश देते हुए कहा कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडल और वार्ड स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों को उनके निवास वाले बूथ में बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बूथ कमेटी का गठन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया जाए, ताकि कागजों में नहीं बल्कि जमीन पर सक्रिय संगठन खड़ा हो सके।


बैठक में पूर्व मंत्री  जय सिंह अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान में चार ब्लॉक कमेटियां कार्यरत हैं। इनमें दर्री–जमनीपाली ब्लॉक में 14 वार्ड और 60 बूथ, बालको ब्लॉक में 10 वार्ड और 45 बूथ, कुसमुण्डा ब्लॉक में 6 वार्ड और 20 बूथ तथा कोरबा ब्लॉक में 37 वार्ड और 174 बूथ शामिल हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि कोरबा ब्लॉक कमेटी को दो भागों में विभाजित कर एक अतिरिक्त ब्लॉक कमेटी बनाई जाए, जिससे कुल ब्लॉक कमेटियों की संख्या पांच हो सके। इस प्रस्ताव को बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
जयसिंह अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े ऐसे कई समर्पित कार्यकर्ता हैं जिन्हें अभी तक संगठन में पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाया है। ऐसे लोगों को आगे लाकर संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है।
बैठक में कोरबा कांग्रेस प्रभारी विजय केशरवानी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों (बूथ) की संख्या बढ़कर 27,196 हो गई है। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में भी 55 नए मतदान केंद्र बढ़े हैं, जिससे बूथों की संख्या 244 से बढ़कर 299 हो गई है। इन सभी बूथों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके निवास वाले बूथ पर बीएलए नियुक्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सक्रिय कार्यकर्ताओं या पदाधिकारियों को बीएलए के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए।
उन्होंने जिलाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द ही ब्लॉकवार प्रभारी नियुक्त किए जाएं तथा ब्लॉक अध्यक्ष मंडलवार प्रभारियों की नियुक्ति करें। इसके साथ ही ब्लॉक और मंडल कमेटियों का गठन शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध ऐसे कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जानी चाहिए जो हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं।
बैठक को श्रीमती बबिता मैडम, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, पीसीसी सचिव विकास सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, नत्थुलाल यादव, सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल, जिला उपाध्यक्ष धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अशोक लोध, आरिफ खान, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहू सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर सोनी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पूर्व अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़,देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now